कृष्‍ण जन्‍माष्‍टमी पर पूरा देश झूम रहा है। ऐसा हो भी क्‍यों नहीं आखिर उनके चहेते कान्‍हा का जन्‍मदिन जो है। भगवान विष्‍णु के अवतार के रूप में जब वे इस पृथ्‍वी पर देवकी की आंठवीं संतान के रूप में आए तो कंस के अत्‍याचारों से धरती कांप रही थी। दिन बीतने के साथ कंस निरंकुश होता जा रहा था। यहां तक की उसने अपने पिता, बहन और अपने प्‍यारे और करीबी दोस्‍त और जीजा को कारागृह में डाल दिया था। भगवान श्री कृष्‍ण ने न सिर्फ उन्‍हें इस कारावास से मुक्‍त करवाया बल्कि संसार को गीता उपदेश भी दिया। कंज्यूमर कॉन्फिडेंस सर्वे में 78 फीसद लोगों ने माना कि खराब हुई है रोजगार की स्थिति

इस जन्‍माष्‍टमी पर हम आपको भगवान श्री कृष्‍ण की उन लीलाओं के बारे में बताने जा रहे हैं जिनकी वजह से वो जाने और पहचाने जाते हैं। देवकी और वासुदेव के आठवें पुत्र की हत्‍या करने के लिए कंस ने दोनों को ही कारावास में रखा हुआ था। लेकिन जब श्री कृष्‍ण का जन्‍म हुआ तो एक आकाशवाणी हुई जिसमें इस बच्चे को नंदगांव में नंदराय के घर छोड़कर आने को कहा गा था। इसके बाद वहां के कारावास के दरवाजे अपने आप खुल गए और वहां पर तैनात प्रहरी भी गहरी नींद में सो गए। उफनती नदी भी अपने चहेते प्रभु के चरण स्‍पर्श करने को मचल रही थी। इस तूफानी रात में शेषनाग उनकी रक्षा के लिए उनके साथ थे।राम संज्ञा के रूप में राष्ट्र के नायक हैं और विशेषण के रूप में इच्छित आदर्श

Krishna Janmashtami 2019 Radha Krishna Popular Bhajan Songs - Krishna  Janmashtami Bhajan 2019: इन 5 भजनों के बिना अधूरा है जन्माष्टमी का जश्न,  सुनिए और कृष्ण भक्ति में खो जाइए - Trending

जब कंस को इस बात की जानकारी हुई कि कृष्‍ण नंदगांव में यशोदा और नंदराय के यहां पर है तो उसने पूतना नाम की राक्षसी को उन्‍हें मारने के ल‌िए भेजा। लेकिन पूतना ने जैसे ही श्री कृष्‍ण को अपना दूध पिलाना चाहा तो उन्‍होंने उसके प्राण हर लिए और उसका अंत हो गया। कंस के कहने पर काल‌िया नाग ने यमुना के पानी में अपना विश मिला दिया था। इसकी वजह से पशु पक्षी और लोग मर रहे थे। हालत ये हो गई थी कि मथुरा से जाने के बारे में विचार करने लगे थे। ने लगे। लेकिन कृष्‍ण ने उन्‍हें न सिर्फ ऐसा करने से रोक दिया बल्कि कालिया नाग को भी उसकी गलती की सजा दी। हुआ यूं कि एक द‌िन खेलते खेलते उनके सखाओं की बॉल यमुना में चली गई। इसको निकालने के लिए श्री कृष्‍ण यमुना नदी में कूद पड़े। यहां पर उनका सामना कालिया नाग से हुआ। उसने काफी कोशिश की कि वो उनको हानि पहुंचा सके, लेकिन उसकी एक नहीं चली। अंत में उसने अपनी हार मान ली और नाग कन्याओं के कहने पर प्रभु ने उसके जीवनदान दिया। इसके बाद श्री कृष्‍ण इसकी कालिया नाग के फन पर नृत्‍य करते हुए यमुना से बाहर आए थे। UP के CM योगी आदित्यनाथ देश से सबसे लोकप्रिय मुख्यमंत्री

5 कहानियां, जो बताती हैं कृष्ण सिर्फ रसिया नहीं मर्यादा-पुरुषोत्‍तम भी हैं  - On janmashtami Lord Krishna should also be remembered for his support for  women empowerment

एक बार इंद भगवान का क्रोध नंदगांव के ऊपर टूट पड़ा और भयंकर वर्षा हुई। इंद्र द्वारा मूसलाधार बरसात क‌िए जाने पर नंदगांव के पशुओं और लोगों की रक्षा के ल‌िए श्री कृष्‍ण ने गोवर्धन पर्वत को अपनी छोटी उंगली पर उठा ल‌िया। जब कई दिन बाद भी इंद्र अपनी मंशा में कामयाब नहीं हो सका तब उन्‍हें भगवान श्री कृष्‍ण की शक्ति का अहसास हुआ। इसके बाद उसका अभिमान चकना चूर हो गया और उसने प्रभु से माफी मांगी। श्री कृष्‍ण के कहने पर ही लोगों ने गोवर्धन पर्वत की पूजा शुरू की थी, जो आज भी निरंतर जारी है। संस्कृति को मजबूत करने के लिए... भाषा को मजबूती प्रदान करना होगा

कृष्ण की गोवर्धन लीला | Krishna Govardhan Leela | कृष्ण और गोवर्धन पर्वत की  कहानी | by Krishna Kunji | Medium

कंस ने कृष्‍ण का वध करने के लिए उन्‍हें बलराम समेत अपने यहां राजमहल में आमंत्रित किया था। वहां पर उसके कहने पर श्री कृष्‍ण ने उसके विशालकाय और महाबलशाली पहलवानों के साथ द्वंद युद्ध किया और उन्‍हें धूल चटा दी। कंस अब तक जान चुका था कि वर्षों पहले हुई भविष्‍यवाणी अब सच होने वाली है। इस डर से उसके पसीने छूट रहे थे लेकिन उसका अहंकार लगातार उसको कृष्‍ण को धूल चटाने की बात कर रहा था। हालांकि उसकी एक न चल सकी और श्री कृष्‍ण के हाथों वो अपनी गति को प्राप्‍त हुआ। श्री कृष्‍ण ने अपने गुरू संदीप‌िनी के पुत्र को वापस लाकर उन्‍हें जो खुशी दी थी उसका अहसास भी हर कोई नहीं कर सकता था। गुरू संदीपिनी के पुत्र की वर्षों पहले डूबने की वजह से मृत्यु हो चुकी थी। लेकिन श्री कृष्‍ण ने उन्‍हें गुरू दक्ष‌िणा के रूप में उनके पुत्र को वापस लौटाकर गुरू का मान बढ़ाया और शिष्‍य के कर्तव्‍य का निर्वाहन भी कराया था। SC से रिया की गुहार, बलि का बकरा न बनाया जाए

Krishna Janmashtami 2020 पर जानें कान्‍हा के जीवन की वो बातें जिसपर आज भी झूमता है विश्‍व

जब हस्तिानापुर की भरी सभा में द्रौपदी के चीर हरण का प्रयास किया गया उस वक्‍त उन्‍होंने अपने कर्तव्‍य के साथ अपने वचन को भी निभाया था। इतना ही नहीं युद्ध को टालने के लिए जब वे पांडवों के दूत बनकर हस्तिनापुर पहुंचे थे तब दुर्योधन ने आवेश में आकर श्री कृष्‍ण को बंदी बनाने का आदेश द‌िया था। उस वक्‍त उन्‍होंने अपना विराट रूप दिखाकर सभी को हैरान कर द‌िया था। भीष्म और व‌िदुर और आचार्य दौर्ण के अतिरिक्‍त सभा में मौजूद सभी लोग उनके शरीर से निकले तेज प्रकाश को सहन नहीं कर पा रहे थे। उन्‍होंने ही कुरुक्षेत्र की रणभूमि में विश्‍व को गीता का ज्ञान दिया था। जिसके मूल में सिर्फ एक ही बात है कि आत्‍मा अमर है। वो मरती नहीं है बल्कि केवल देह को एक वस्‍त्र के रूप में त्‍याग देती है। इसलिए मनुष्‍य को केवल कर्म करने पर विचार करना चाहिए न कि उससे मिलने वाले फल की चिंता करनी चाहिए।नकटों का ढोंग Follow the Crowd -Alok Nath