भारत सारे विश्व को नौकाएँ बनाकर देता था



भारत सारे विश्व को नौकाएँ बनाकर देता था 
उस विश्वव्यापी वैदिक संस्कृति की प्राचीन जड़ भारत में होने से वह आज केवल भारत में ही कुछ-कुछ शेष रह गयी है। जब वैदिक संस्कृति सारे विश्व में फैली थी तब सातों समुद्र पार सारे प्रदेशों से संपर्क रखने के लिए भारत में ही सब प्रकार के जहाज (नौका) बनाकर देश-प्रदेश को दिये जाते थे। भारत के संस्कृत के शब्द ‘नावि’ से ही यूरोपीयों ने Navy(नावि) शब्द रखा। हिन्दू शब्द का अर्थ Entire History of Hinduism

Murrays Handbook of India and Ceylon (सन १८९१ का प्रकाशन) में उल्लेख है कि सन 1735 में सूरत नगर में ब्रिटिश ईस्ट इंडिया कम्पनी के लिए (भारत में) एक नौका बनवाई गई। हालत यहाँ तक भी थी कि अंग्रेज़ भारत के पुराने पड़े जहाजों को भी अपने बने नए जहाजों से अच्छा मानकर लेते थे। लौजी कैसल (Lowji Castle) नाम का 1000 टन भर का जो व्यापारी जहाज भारत में बनाया गया था वह लगभग 75 वर्ष तक सागर पर गमनागमन करता रहा।  चीन से भारत ने कहा, इलाके से अपने सैनिकों को हटाओ

एक अंग्रेज़ अपनी पुस्तक में कहता है कि “बंबई में बने जहाज बड़े पक्के, टिकाऊ और सुंदर होते थे। यूरोप में बने जहाज भारतीय जहाजों से बहुत निकृष्ट होते थे। भारतीय नौकाओं की लकड़ी इतनी अच्छी होती थी कि उनसे बनी नौकाएँ 50 से 60 वर्ष तक लीलया सागर संचार करती रहती है।” (Travels in Asia and Africa, by Abraham Parsons, 1808, Longmans, London) । नेपाल ने की भारत के साथ विदेश सचिव स्तरीय वार्ता की पेशकश

उस वैदिक व्यवस्था के अन्तर्गत जो प्रमुख युद्ध-नौकाएँ बनी वे थी – Minden-74 (सन 1820 में), कार्नवालिस-74 जो 1775 टन वजन की थी, मालबार-74, सेरिंगपटनम (श्रीरंगपट्टनम का विकृत रूप) आदि नाम की अनेकों नौकाएँ अंग्रेज़ भारत से खरीदते रहे। ब्रिटिश ओक वृक्ष की लकड़ी से भारतीय सांगवान लकड़ी चार-पाँच गुना अधिक टिकाऊ होती है। ग़दर पार्टी की स्थापना कैसे हुई और इसके क्या उद्देश्य थे ?

अत: प्रत्येक भारतीय को गर्व होना चाहिए कि हमारी वस्तुएँ बड़ी अच्छी होती है और हमारी विद्या और कार्यकुशलता जगन्मान्य थी। प्रदीर्घ परतंत्रता में भारत लूट जाने से अपना आत्मविश्वास, आत्मगौरव और कार्यकुशलता खो बैठा है। आज तो हालत यह है कि भारतीय लोग पराये माल को ही सर्वोत्तम समझते लगे है। हम क्या थे और क्या बन गए। हमको प्राचीन वैदिक आदर्श और लक्ष्य प्रत्येक भारतीय के मन में बिठाने होंगे। इतिहास ऐसे ही मार्गदर्शन के लिए पढ़ा जाता है। आशा है कि वर्तमान आर्यवर्तीय जन उस उज्जवल वैदिक परंपरा के इतिहास से कुछ सबक सीखेंगे। -Alok Prabhat

Post a Comment

0 Comments