'मूंगफली' वजन घटाने के लिए रामबाण दवा है, ऐसे करें सेवन

मूंगफली का स्वाद लेते हुए घटाएं वजन | Peanut is Helpful for reducing Weight  | Boldsky - YouTube

लोग बढ़ते वजन को नियंत्रित करने के लिए घंटों जिम में वर्कआउट कर पसीने बहाते हैं। इसके बावजूद कई लोगों को वजन कम करने में सफलता नहीं मिलती है। विशेषज्ञों की मानें तो वजन कम करने के लिए वर्क आउट के साथ-साथ संतुलित आहार जरूरी है। अगर दोनों का तालमेल सही रहता है, तो बढ़ते वजन को बहुत जल्द नियंत्रित किया जा सकता है। साथ ही भर पेट खाने से परहेज करें। इसके बदले में छोटे-छोटे हिस्सों में खाएं। अगर आप भी बढ़ते वजन से परेशान हैं और इसे कंट्रोल करना चाहते हैं, तो अपनी डाइट में मूंगफली जरूर शामिल करें। कई शोध में खुलासा हुआ है कि मूंगलफली के सेवन से बढ़ते वजन में आराम मिलता है। PM: नोटबंदी की चौथी सालगिरह पर, इस कदम से काले धन पर लगी लगाम, पारदर्शिता में हुआ इजाफा

मूंगफली पोहा उत्तर भारत का प्रसिद्ध डिश है।

आइए जानते हैं- The Journal of Nutrition में छपी एक शोध के अनुसार, मूंगफली में प्रोटीन और फाइबर पाए जाते हैं। प्रोटीन कैलोरीज बर्न करने में अहम भूमिका निभाता है। इसके सेवन से बढ़ते वजन को आसानी से नियंत्रित किया जा सकता है। हालांकि, मूंगफली में कैलोरीज की मात्रा अधिक होती है और जब आप इस चबाते हैं, तो इसकी संभावना अधिक है कि आप एक्स्ट्रा कैलोरीज गेन करें। मूंगफली में मोनोअनसैचुरेटेड और पॉलीअनसेचुरेटेड फैटी एसिड पाए जाते हैं जो सूजन, मोटापे और डायबिटीज रोग में फायदेमंद होते हैं। मूंगफली में पर्याप्त मात्रा में ऊर्जा होती है जो मेटाबॉलिज़्म को बूस्ट करती है। इससे कैलोरीज बर्न होती है।डिजिटल से बनाएं असरदार ग्राहकों की जरूरतें और सुधार-सेवाओं के आधार

कैसे करें सेवन आप मूंगफली चाट बना सकते हैं। यह वजन कम करने में सहायक है। इसके लिए मूंगफली को रोस्ट करें। अब सब्जियों, नींबू का रस और नमक की मदद से मूंगफली चाट बनाकर सेवन कर सकते हैं। साथ ही आप पीनट बटर का भी सेवन कर सकते हैं। इसके लिए दिन में तीन बार 2 से 3 चम्मच पीनट बटर खाएं। मूंगफली पोहा उत्तर भारत का प्रसिद्ध डिश है। इसमें कैलोरीज बहुत कम होती है। वजन कम करने के लिए मूंगफली युक्त पोहा का सेवन कर सकते हैं। सुबह के समय नाश्ते में कच्ची सब्जियों को खानें से बचें। इसरो ने PSLV C49 से 10 उपग्रहों को किया लॉन्च, PM मोदी ने वैज्ञानिकों को दी बधाई

डिस्क्लेमर: स्टोरी के टिप्स और सुझाव सामान्य जानकारी के लिए हैं। इन्हें किसी डॉक्टर या मेडिकल प्रोफेशनल की सलाह के तौर पर नहीं लें। बीमारी या संक्रमण के लक्षणों की स्थिति में डॉक्टर की सलाह जरूर लें। -Alok Vaidy चाय की पत्तियों के रेट उड़ा रहे होश, 75 हजार रूपये प्रतिकिलो पर पहुंच गया रेट



Post a Comment

0 Comments